फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नप्राशन के लिए अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर में बनेंगे कई योग, जानें इन 3 महीनों के शुभ मुहूर्त

Mon, 28 Sep 2026 03:31 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Annaprashan Muhurat 2026: हिंदू धर्म में अन्नप्राशन संस्कार का विशेष महत्व माना जाता है। इस समय बच्चे को पहली बार सात्विक और पौष्टिक भोजन कराया जाता है। इससे अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना पूरी होती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
annaprashan - फोटो : अमर उजाला
Annaprashan Muhurat 2026: हिंदू धर्म में अन्नप्राशन संस्कार का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह 16 संस्कारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बच्चे के जन्म के करीब छठे या सातवें महीने में उसे पहली बार अन्न ग्रहण कराया जाता है। इसे अन्नप्राशन संस्कार कहते हैं। इस शुभ कार्य को पूरे विधि-विधान और शुभ संयोग में किया जाता है। अन्नप्राशन के खास मौके पर सभी बड़े-बुजुर्ग बच्चे की सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद देते हैं। वहीं, अन्नप्राशन के समय बच्चे को सात्विक और पौष्टिक भोजन कराया जाता है। इससे बच्चे की अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना पूरी होती हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक इसके शुभ मुहूर्त।
अक्तूबर 2026: शारदीय नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 4
अन्नप्राशन - फोटो : Adobe stock
अक्तूबर 2026
  • 12 अक्तूबर, सोमवार - सुबह 06:50 से 07:19 बजे तक।
  • 12 अक्तूबर, सोमवार- सुबह 11:57 से दोपहर 02:01 बजे तक।
  • 21 अक्तूबर, बुधवार - सुबह 06:56 से 07:30 बजे तक।
  • 21 अक्तूबर, बुधवार - सुबह 11:22 से दोपहर 01:26 बजे तक।
  • 26 अक्तूबर, सोमवार - सुबह 06:59 से 08:44 बजे तक।
  • 30 अक्तूबर, शुक्रवार - सुबह 07:03 से 08:27 बजे तक।

पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा के साथ करें पितरों का श्राद्ध कर्म, नोट कर लें तर्पण की सामग्री और कुश का महत्व

विज्ञापन

3 of 4
अन्नप्राशन - फोटो : adobe
अन्नप्राशन मुहूर्त 2026: नवंबर 2026
  • 11 नवंबर, बुधवार - सुबह 07:11 से 07:41 बजे तक।
  • 11 नवंबर, बुधवार - सुबह 09:59 से दोपहर 12:03 बजे तक।
  • 11 नवंबर, बुधवार - दोपहर 12:03 से 12:08 बजे तक।
  • 16 नवंबर, सोमवार - सुबह 07:15 से 07:21 बजे तक।
  • 16 नवंबर, सोमवार - सुबह 09:40 से 11:43 बजे तक।

पितृपक्ष 2026: 10 अक्तूबर रखें इन 7 बातों का ध्यान, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति और घर आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन

4 of 4
अन्नप्राशन - फोटो : adobe stock
दिसंबर 2026
  • 14 दिसंबर, सोमवार - सुबह 07:49 से 09:42 बजे तक।
  • 14 दिसंबर, सोमवार - सुबह 11:36 से दोपहर 01:03 बजे तक।
  • 16 दिसंबर, बुधवार- सुबह 07:42 से 09:46 बजे तक।
  • 16 दिसंबर, बुधवार-सुबह 09:46 से 10:38 बजे तक।


श्राद्ध पक्ष 2026: पितृ कर्म के लिए कौन सा समय है सबसे शुभ? जानिए 4 खास मुहूर्त
पितृपक्ष 2026: कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध कर्म? जानिए 12 प्रमुख प्रकार और उनका महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें