फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

Tue, 03 May 2022 12:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : akshaya tritiya
Akshaya Tritiya 2022: प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 03 मई दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। ये तिथि बहुत ही पुण्यदायिनी मानी गई है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। खरीदारी करने के साथ ही इस दिन दान कर्म करने का बहुत अधिक महत्व होता है। साथ ही अक्षय तृतीया पर किए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। किसी भी मांगलिक कार्य के लिए ये दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त के शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य और कुछ कार्य करते हैं तो आपको जरूर लाभ प्राप्त हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार क्या करना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पुण्य प्राप्ति के लिए लाल रंग के कपड़े में लड्डू रखकर दान करने चाहिए। इससे आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वृष राशि के जातक
वृष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुक्र दोष का प्रभाव कम होता है और धन की परेशानी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : akshaya tritiya
मिथुन राशि
अक्षय तृतीया के मिथुन राशि के जातकों को मूंग दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और आपके घर में धन की आवक बेहतर होती है।

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी में मोती जड़वाकर धारण करना चाहिए। इससे इनका चंद्रमा मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

4 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : iStock
सिंह राशि
सिंह राशि को जातको को अक्षय तृतीया के दिन प्रातः काल उठकर सूर्य को जल देना चाहिए और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे कार्य क्षेत्र में उच्चअधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है, जिससे आपकी उन्नति के योग बनते हैं।

कन्या राशि
धन लाभ के लिए कन्या राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर पन्ना धारण करना चाहिए। मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती है, लेकिन पन्ना धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : iStock
तुला राशि
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर तुला राशि के जातको को सफेद कपड़े का दान करना चाहिए। इसके साथ ही किसी देवता की सफेद रंग की प्रतिमा घर में स्थापित करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया वाले दिन वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा धारण करना चाहिए। इसके प्रभाव से धन लाभ के योग बनते हैं और वित्तीय समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : iStock
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अक्षय तृतीया को दिन पीले रंग के कपड़े में हल्दी की गांठे लपेट कर पूजा स्थल पर रखनी चाहिए। साथ ही पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

मकर राशि
धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मकर राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन किसी पात्र में तिल का तेल लेकर घर के पूर्वी किनारे पर रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : iStock
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को काले तिल, नारियल और लोहा का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस राशि के लोगों समय अनुकूल होगा। परिस्थितियां इनके पक्ष में आने के योग बनेंगे।

मीन राशि
अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि के जातकों को पीले कपड़े में पीला फूल बांधकर घर के उत्तर पूर्वी दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें