फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, बन सकते हैं बेहिसाब संपत्ति के मालिक

Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया का पावन पर्व प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। इस साल ये पर्व 3 मई 2022, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया की तिथि बहुत ही शुभ एवं मंगलकारी मानी गई है। इस दिन किया गया कोई भी कार्य शुभ और अक्षय फल देने वाला माना जाता है, इसलिए इस दिन आप कोई भी कार्य बिना पंचांग देखे भी कर सकते हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया का दिन सोना-चांदी की खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता ये है कि इस दिन प्राप्त धन एवं संपत्ति बेहद ही लाभकारी होते हैं। ऐसे ऐसे में इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं को खरीदकर अपने सुख एवं सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदारी की जाने वाली वस्तुओं के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार क्या खरीदें ?
मेष- ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया के पर्व पर मेष राशि के जातकों को लाल मसूर की दाल खरीदनी चाहिए। ये आपके लिए काफी शुभ होगा। 
वृष- वृष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजरा या चावल खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि आएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
मिथुन- अक्षय तृतीया पर मिथुन राशि के जातकों को कपड़ा, हरा मूंग या फिर धनिया खरीदना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।  
कर्क- अक्षय तृतीया पर कर्क राशि के लोगों को चावल या दूध खरीदना चाहिए। ये आपकी उन्नति के लिए अच्छा हो सकता है। 

4 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock
सिंह- सिंह राशि वालों को अक्षय तृतीया पर तांबे के बर्तन या फिर लाल वस्त्र खरीदना चाहिए। ये आपकी तरक्की में सहायक होगा। 
कन्या- अक्षय तृतीया के अवसर पर कन्या राशि वालों को मूंग दाल खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें - फोटो : akshaya tritiya
तुला- तुला राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन चावल या फिर शक्कर खरीदना चाहिए। ये आपके लिए काफी शुभ होगा। 
वृश्चिक- अक्षय तृतीया के अवसर पर वृश्चिक राशि के लोगों को गुड़ खरीदना काफी शुभ रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें - फोटो : akshaya tritiya
धनु- धनु राशि के लोगों को पीले चावल या फिर केला खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपके पुण्य फल में वृद्धि होगी। 
मकर- अक्षय तृतीया के दिन मकर राशि के लोगों को उड़द की दाल खरीदना शुभ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें - फोटो : akshaya tritiya
कुंभ- अक्षय तृतीया के अवसर, पर कुंभ राशि के लोगों को काला तिल या वस्त्र खरीदना चाहिए। 
मीन- मीन राशि के जातकों को चने की दाल या फिर हल्दी खरीदनी चाहिए। ये आपके भाग्य में वृद्धि करने वाला होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें