बंगलुरु के सेंट मार्क्स रोड पर एक पुराना बंगला है। भूतों के डर के कारण यह बंगला वर्षों से विरान पड़ा हुआ है। इस बंगले के बारे में लोगों का कहना है कि इस बंगले में भूतों का बसेरा है।
लोगों कहते है कि इस बंगले में जाने पर रुहानी ताकतों की मौजूदगी का एहसास होता है। इस बंगले का नाम है वास विला।
विज्ञापन
भूल कर भी मत जाना, इस बंगले में रहते हैं भूत
2 of 4
यह बंगला एक वकील का है। जिसमें वकील की दोनों बेटियां डोइस वास और वेरा वास रहा करती थी। 2001 की बात है किसी ने इस बंगले में डोइस की हत्या कर दी। और बंगले के अंदर ही डोइस को दफना दिया।
इस घटना के बाद वेरा भी इस बंगले को छोड़कर चली गई। इसके बाद से ही यह घर भूतहा कहलाने लगा। कई बार इसे बेचने की कोशिश भी की गई लेकिन कोई से खरीद नहीं सका।
विज्ञापन
भूल कर भी मत जाना, इस बंगले में रहते हैं भूत
3 of 4
बंगले के अंदर आपको पुनाने फर्नीचर, किचन के सामान और दूसरी चीजें बिखरी हुई नजर आ जाएगी। बंगले के बाहर एक पुरानी कार भी खड़ी है जो कभी इस बंगले के मालिक की सवारी हुआ करती थी। लेकिन आज यह टूटी फूटी कार बंगले में रुहानी ताकत की मौजूदगी को बयां करती है।
आप भले ही भूत प्रेतों में विश्वास नहीं करते हों लेकिन जब आप इस बंगले के आस-पास जाएंगे तो आपको एकबारगी डर लगेगा। कुछ पारानार्मल एक्सपर्टस ने इस स्थान का परीक्षण भी किया है। उन्होंने भी माना है कि इस स्थान पर कुछ तो निगेटिव एनर्जी है जो आपको इस बंगले से दूर रहने के लिए कहती है।