Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को महानवमी पर होगा। 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन और दशहरा मनाया जाएगा। आश्विन माह के शुक्ल के ये नौ दिन देवी दुर्गा को समर्पित है। इस अवधि में देवी के नौ रूपों की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास और हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भारत में शारदीय नवरात्रि को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो पर्व की रौनक में चार चांद लगाता है। इस दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत गुजरात जैसे राज्यों में इसकी अलग धूम देखने को मिलती हैं। यहां जगह-जगह गरबा, डांडिया, मेला और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में माता रानी घरों में भ्रमण करती हैं, इसलिए माता का स्थान हमेशा सही दिशा में होना चाहिए। यदि वास्तु के अनुसार माता की चौकी को लगाया जाए, तो इससे परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में आइए चौकी की सही दिशा के बारे में जानते हैं।