फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2020: पांच चीजों का भोग लगाने से शरद पूर्णिमा के दिन मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

Wed, 28 Oct 2020 07:59 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sharad purnima 2020
हिंदू धर्म में अश्विन माह के शुक्लपक्ष की शरद पूर्णिमा बहुत ही खास मानी गई है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में रहकर पृथ्वी के काफी करीब रहता है। ऐसा कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा पर चांद की किरणों अमृत की बूंदे बरसती हैं। शरद पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा की रात को देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाकर यह देखती है कि इस रात को कौन-कौन जग रहा है। इसी वजह से शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम जाना जाता है। शरद पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं जिसको करने पर देवी लक्ष्मी कृपा प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

2 of 6
शरद पू्र्णिमा
मखाने का भोग
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को मखाने का भोग अर्पित करने पर देवी लक्ष्मी की कृपा मिलनी शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
sharad purnima
बताशे का भोग
दिवाली से पहले देवी लक्ष्मी शरद पूर्णिमा पर भक्तों को आशीर्वाद देने पृथ्वी पर आती हैं। ऐसे में माता को प्रसन्न करने के लिए उनका सबसे प्रिय फूल कमल और बताशा जरूर चढ़ाना चाहिए। 
 

4 of 6
Goddess Laxmi
खीर का भोग
चावल और मखाने से बनी खीर को शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में रखने के बाद उसमें कुछ औषधीय गुण आ जाते हैं जो सेहत के नजरिए से काफी अच्छा होता है। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से माता जल्दी प्रसन्न होती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
goddess laxmi
पान का चढ़ावा
पूजापाठ या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में पान सुपारी का प्रयोग अच्छा माना जाता है इसलिए माता लक्ष्मी को पान का भोग लगाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है।

Sharad Purnima 2020: सभी पूर्णिमा में क्यों खास मानी जाती है शरद पूर्णिमा, जानिए महत्व और तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
goddess laxmi
दही का भोग
मां लक्ष्मी को गाय के दूध से बने दही का भोग लगाए और उसको प्रसाद के रुप में लोगों को बांट दे ऐसा करने से माता लक्ष्मी हमेशा आपसे खुश रहती हैं।

Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा की रात हर घर आती हैं मां लक्ष्मी, इन उपायों से करें प्रसन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें