Papankusha Ekadashi 2020: आज पापांकुशा एकादशी है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति पापांकुशा एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ये दस उपाय जरूर करने चाहिए।
विज्ञापन
2 of 11
देवउठनी एकादशी 2018
एकादशी पर शाम के समय तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए आप तुलसी की 11 परिक्रमा करें। ऐसा करने आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन
3 of 11
भगवान विष्णु
यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो एकादशी के दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाकर पूर्व दिशा की और मुख करके गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।
4 of 11
lord vishnu
- फोटो : lord vishnu
सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए ऋतुफल को जगत के पालनहार को अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 11
मां लक्ष्मी
- फोटो : अमर उजाला
एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सौंफ अर्पित करें। यह उपाय आपको व्यापार में तरक्की कराएगा।
विज्ञापन
6 of 11
पापांकुशा एकादशी 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना चाहिए। साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
विज्ञापन
7 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन दूध से निर्मित खीर में तुलसी डालकर भगवान विष्णु जी को चढ़ाएं। यह उपाय आपके वैवाहिक जीवन को सुखद बना देगा।
8 of 11
एकादशी के दिन अखंड ज्योति जलाने से नौकरी में आ रही तमाम तरह की दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के समक्ष नौ मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाने से नौकरी में आ रही तमाम तरह की दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
9 of 11
एकादशी के दिन विष्णु जी का केसर घुले हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
धन की दिक्कत को दूर करने के लिए अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी के दिन विष्णु जी का केसर घुले हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए।
10 of 11
एकादशी के दिन ब्राह्मणों का दान-दक्षिणा देने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन ब्राह्मणों का दान-दक्षिणा देने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसलिए एकादशी के दिन अपनी इच्छा पूर्ति के लिए ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा जरूर दें।