शिव पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
बिल्व पत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा दूध, दही, गंगाजल और शहद से भी उन्हें प्रसन्न किया जाता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिन्हें भूलकर भी शिवजी को नहीं अर्पित करना चाहिए। शिव जी की पूजा में केतकी के फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से शिव जी नाराज हो जाते हैं। न ही कभी तुलसी के पत्तों को शिवजी को चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। ध्यान रखें भगवान भोलेनाथ को हमेशा पीतल और कांस्य के बर्तन से ही जल चढ़ाना चाहिए।
सावन में भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, ऐसे कराएं पूजा