फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे की है समस्या तो सावन के इस आखिरी शुक्रवार को करें व्रत, बन रहा है खास संयोग

Fri, 09 Aug 2019 12:45 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सावन का पावन माह अब खत्म होने को है। 15 अगस्त को सावन खत्म हो जाएगा। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार के साथ-साथ आखिरी शुक्रवार भी काफी महत्वपूर्ण है। 9 अगस्त को सावन का अंतिम शुक्रवार है। शास्त्रों के नियम के मुताबिक इस खास दिन पर मां वरद लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस बार वरद लक्ष्मी के मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बना हुआ है, जो काफी फलदायी है। आइए जानते हैं कि कैसे आप मां वरद लक्ष्मी व्रत कैसे करें और धन प्राप्ति के लिए क्या विशेष उपाय करें। 

कैसे होगी धन की प्राप्ति? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 5
इस व्रत को करने से धन और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है। यह व्रत अधिकांश तौर पर शादीशुदा महिलाएं ही करती हैं। पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करें और नए कपड़े पहनें। इसके बाद पूजाघर में लकड़ी की एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर गणेश भगवान और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के तत्पश्चात 7, 11 या फिर 21 सुहागिनों को सुहाग की सामग्री भेंट करें। 

कैसे होगी धन की प्राप्ति? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 5
वरद लक्ष्मी माता को खुश करने के लिए लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही फलदायी होगा। विष्ण पुराण में भी इसका उल्लेख किया गया है। लवंग का एक जोड़ा लाल कपड़े में बांधकर महालक्ष्मी का ध्यान करते हुए तिजोरी में रख दें। और इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा करते हुए आपको कोई देखे ना। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में बरकत आती है। 

कैसे होगी धन की प्राप्ति? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 5
वरद लक्ष्मी व्रत पूरा होने पर कम से कम 7 कन्याओं को भोजन कराएं। जो लोग व्रत ना भी कर रहे हों उन्हें भी कुंवारी कन्याओं को मीठा भोजन कराना चाहिए। भोजन में मिश्री और खीर जरूर खिलाएं। इसके अलावा कन्याओं को दान भी दें। 

कैसे होगी धन की प्राप्ति? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यापारियों के लिए भी यह दिन खास होता है। शाम के वक्त हाथ में सुपारी और तांबे का एक सिक्का लेकर पीपल के पेड़ पर जाएं और उसको प्रणाम करके अपनी इच्छा बोलकर वह सिक्का और सुपारी पेड़ पर अर्पित कर दें। अगले दिन सुबह उसी पीपल का पत्ता लाकर अपनी दुकान या प्रतिष्ठान में गद्दी के नीचे रख लें। 

कैसे होगी धन की प्राप्ति? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें