Santan Prapti Vrat 2024: दुनिया में सबसे बड़ा सुख मां बनने का होता है। बच्चे को जन्म देने से लेकर उसके बड़े होने तक का सफर हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि के लिए मां कई उपवास रखती हैं। हिंदू धर्म में संतान की तरक्की और नौकरी के लिए कई व्रत-त्योहार आते हैं, जो सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान कई ऐसे व्रत भी हैं, जिन्हें रखने पर संतान की प्राप्ति होती हैं।
ऐसे में अगस्त माह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि इस माह संतान से जुड़े कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। ये सभी उनके लिए और भी बहुत खास है, जो लाख चाहकर भी माता-पिता बनने का सुख नहीं भोग पा रहे हैं। इस कारण घर में तनाव की स्थिति व ग्रहों की स्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में आइए जानते हैं संतान से जुड़े व्रतों के बारे में ।