फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: भाई की तरक्की के लिए हर बहन को रक्षाबंधन पर करने चाहिए ये 5 उपाय

Tue, 13 Aug 2024 07:22 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Raksha Bandhan 2024 - फोटो : अमर उजाला
Raksha Bandhan 2024: इस साल 19 अगस्त 2024 को राखी का पर्व मनाया जाएगा। ये दिन सभी बहनों के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि वह भाई की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती है। इस दौरान भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। भारत में इसे विश्वास और प्रेम बढ़ाने वाला पर्व माना गया है।

वहीं इस साल राखी का त्योहार सभी के लिए लाभदायक रहने वाला है। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। यही नहीं इस दिन सावन माह का अंतिम सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन कुछ खास उपाय करने से भाई के जीवन में चल रही समस्याओं का निवारण होता है। साथ ही रिश्तों में मिठास बनी रहती है। आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Raksha Bandhan 2024 - फोटो : iStock
चंद्रदेव की पूजा
रक्षाबंधन सावन माह की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। ऐसे में चंद्रदेव की पूजा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है।

Raksha Bandhan 2024: राखी बांधने की सही विधि और शुभ समय, यहां जानिए
 
विज्ञापन

3 of 6
Raksha Bandhan 2024 - फोटो : freepik
गणेश जी की पूजा 
इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में दोनों भाई-बहन को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधा दूर होती है। साथ ही तरक्की के योग बनते हैं।

4 of 6
Raksha Bandhan 2024 - फोटो : iStock
करें ये काम
इस दौरान राखी बांधने से पहले उसे गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद राखी को अपने इष्ट देव के चरणों में रखें। बाद में इसे भाई की कलाई पर बांधे। माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
Raksha Bandhan 2024 - फोटो : iStock
भाई की नजर उतारें
राखी के पर्व पर आप अपने भाई की नजर उतारें। इसके लिए सबसे पहले भाई के सिर से 7 बार फिटकरी उतारें। फिर उस फिटकरी को किसी चौराहे पर फेंक दें। इससे नजर का प्रभाव कम होने लगता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raksha Bandhan 2024 - फोटो : freepik
शिव जी की पूजा 
इस साल रक्षाबंधन पर सावन का आखिरी सोमवार व्रत भी रखा जा रहा है। ऐसे में बहनों को भाई की तरक्की और लंबी उम्र के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें