Pitru Paksha 2024: पितरों को प्रसन्न करने के लिए अश्विन माह को सबसे खास माना जाता है। इस माह के कृष्ण पक्ष के सभी दिन पूर्वजों के सम्मान को समर्पित है। इस अवधी में पितरों की आत्म शांति और मान-सम्मान के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान आदि किया जाता है। इससे वंशों पर उनकी कृपा बनी रहती हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध के दौरान पितृ पृथ्वी लोक पर आते हैं। इसलिए उनकी शांति के लिए पूजा पाठ से जुड़े कार्य करने चाहिए। इस दौरान उनके नाम का श्राद्ध करने से वह तृप्त होते हैं, और उन्हें मोक्ष मिलता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष चलते हैं।
इस बार 17 सितंबर 2024 से पितृपक्ष है, जो 2 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। इस अवधी में पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं, जिससे घर में खुशियों का वास होता है। आइए इन उपायों को जानते हैं।