वृषभ एवं तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए गाय का घी, दूध, दही, शक्कर, चावल, आटा, मिश्री आदि का दान करना श्रेष्ठ रहेगा। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बने पदार्थों का दान, स्वर्ण दान, हीरा, सोना, चाँदी, वस्त्र, ऊनी कंबल, पञ्चांग तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करना श्रेष्ठ रहेगा। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार ही दान करें।