आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से महादेव की पूजा, अर्चना एवं मंत्र जप करने से ग्रहदोष और दुर्भाग्य दूर होता है। सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि 2021 के शुभ अवसर पर भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे धन,आयु, और यश का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के उपाय और शिव मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।