महाशिवरात्रि 2021
बिल्वपत्र चढ़ाते समय इस बात का रखें ध्यान
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा अवश्य करनी चाहिए और उसपर बिल्वपत्र अवश्य चढ़ाने चाहिए। यदि आपको शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाना है तो एक दिन पहले ही लाकर गंगाजल में डालकर रख देना चाहिए। बिल्वपत्र अर्पित करने से पहले भलि-भांति देख लेना चाहिए कि वह दूषित या कहीं से भी कटा-फटा नहीं होना चाहिए। बिल्वपत्र हमेशा पूर्ण होना चाहिए। तीन पत्ती से कम यानि खंडित बिल्वपत्र मान्य नहीं होता है।