क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?
- फोटो : Social Media
क्या अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?
वैसे तो यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा करने का विधान है, लेकिन कुंवारी लड़कियां भी यह व्रत रख सकती हैं। ज्योतिष जनकारों के अनुसार अविवाहित लड़कियां अपने मंगेतर या प्रेमी जिसे वो अपना जीवन साथी मान चुकी हों, उनके लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। मान्यता है कि इससे उन्हें करवा माता का आशीष प्राप्त होता है। हालांकि कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत व पूजन के नियम अलग होते हैं। इसलिए यदि आप अविवाहित हैं और करवा चौथ का व्रत करना चाहती हैं, तो सबसे पहले इन नियमों के बारे में जान लें।