Akshaya Tritiya 2024: इस साल 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही गणेश जी और कुबेर महाराज की पूजा करना भी शुभ होता है।
Akshaya Tritiya 2024: आज यानी 10 मई 2024, शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही गणेश जी और कुबेर महाराज की पूजा करना भी शुभ होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यह तिथि सबके लिए खास होने वाली है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी करना लाभदायक होता है। वहीं इस तिथि को अबूझ मुहूर्तों में शामिल किया जाता है। इसलिए इस दिन कई शुभ कार्यक्रम संपन्न किए जाते है।
यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। साथ ही सफलता के योग भी बनते हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नीचे दिए गए शुभकामना संदेश भेजकर उन्हे अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए इन संदेशों को जान लेते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Happy Akshaya Tritiya 2024
- फोटो : अमर उजाला
आपके कदम चूमती रहे कामयाबी
खुशियां घूमती रहे घर के आसपास
धन की हो भरमार, मिले अपनों का आपको प्यार
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 7
Happy Akshaya Tritiya 2024
- फोटो : अमर उजाला
दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्यौहार।
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 7
Happy Akshaya Tritiya 2024
- फोटो : अमर उजाला
इस अक्षय तृतीया भगवान की कृपा आप पर बनी रहे,
आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें,
आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए,
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 7
Happy Akshaya Tritiya 2024
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया पर सोने जैसी हो चमक आपकी
मां लक्ष्मी की कृपा से चारों ओर तरक्की हो आपकी
इस पावन दिन पर सभी कष्ट मिट जाएं आपके
धन वैभव की देवी घर आए आपके!
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 7
Happy Akshaya Tritiya 2024
- फोटो : अमर उजाला
आपके घर में लक्ष्मी जी का वास हो
घर में सदा धन की बरसात हो
संकटों का नाश हो और शांति का वास हो
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं