रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसे हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस तिथि पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र व तरक्की की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। कहते हैं कि, भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास का भी प्रतीक होती है। साथ ही यह दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत करता है। इसलिए राखी का चयन हमेशा वास्तु नियमों को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। कहते हैं कि, कुछ तरह की राखियां भाई को बांधने से बचना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती हैं और आपकी सुख-समृद्धि पर भी इसका असर हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किस तरह की राखियां नहीं खरीदनी चाहिए।
गुरु-मंगल के दुर्लभ संयोग से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा परिवर्तन, पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव