दिवाली 2021
दिवाली की रात करें ये उपाय
पांच पूजा की सुपारी (जो कहीं से भी खंडित न हों), पांच कौड़ी और काली हल्दी। इन सभी चीजों को लेकर गंगाजल से शुद्ध कर लें अब इन्हें लाल रंग के एक स्वच्छ कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इस पोटली को चांदी की कटोरी या फिर पूजा की थाली में रखकर दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन करते हुए पोटली का पूजन भी करें और इस पोटली को लक्ष्मी जी के चरणों में रख दें। अगले दिन ये पोटली उठाकर अपने धन स्थान पर रखें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में बरकत होती हैं, जिससे आप कर्ज से भी मुक्ति प्राप्त कर पाते हैं।