फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली के दिन खरीदें ये खास चीजें, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Sat, 11 Nov 2023 12:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला
Diwali 2023: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी। ये खुशियों वाली दिवाली सभी के लिए अलग महत्व रखती है। इस दिन पूरे घर और आस-पास की जगहों को दीयों से रोशन किया जाता है। सबको साथ जोड़कर मनाया जाने वाला ये पर्व भारत में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किसी नए काम की शुरुआत करने से उसमें सफलता मिलती हैं।

इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इस दौरान घर की साज सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही दिवाली पर जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की जाती है। आमतौर पर पूजा पाठ का सामान भी पहले खरीदा जाता है।लेकिन कुछ चीजें भी हैं जो दिवाली के दिन ही खरीदना शुभ होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में ।
विज्ञापन

2 of 6
लक्ष्मी गणेश
इन भगवान की खरीदें तस्वीर
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी को घर लाना बेहद खास माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Diwali 2023 - फोटो : Istock
सोना-चांदी खरीदें
दिवाली के दिन सोना-चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, इस दिन घर में सोना-चांदी लाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। यदि आप सोना खरीदने के लिए सक्षम नहीं हैं, तो आप पीतल भी खरीद सकते हैं।

4 of 6
Diwali 2023 - फोटो : iStock
पूजा सामग्री
दिवाली के दिन ही रोली, कुमकुम, चंदन, सिंदूर, अबीर, गुलाल, चावल, नारियल, लौंग, इलायची, धूप, कपूर, कलावा और शहद खरीदना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला
इस दिन खरीदें मिठाई
अक्सर लोग दिवाली की पूजा के लिए मिठाई कुछ दिन पहले ही खरीद लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है। दिवाली के दिन ही मिठाई व खाने के सामान की खरीदारी करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Diwali 2023 - फोटो : iStock
ना खरीदें ये चीजें
दिवाली वाले दिन भूलकर भी स्टील, लोहा, या प्लास्टिक की वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही काले रंग के वस्त्र को न खरीदे। लोकप्रिय धारणा के अनुसार, काला आमतौर पर शोक से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें