छिपकली
घरों में सबसे ज्यादा दिखने वाला जीव है छिपकली। आमतौर पर लोग इससे डरते भी हैं, हालांकि यह हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाती और मच्छर-मक्खी जैसे छोटे जीवों को खाकर घर की सफाई करती रहती है। शकुन शास्त्र के अनुसार दिवाली की रात अगर आपको घर में छिपकली दिखती है तो इसका अर्थ है कि आपके घर में सुख समृद्धि आने वाली है।