फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanters 2020: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना घर में नहीं टिकेगा पैसा

Fri, 13 Nov 2020 08:21 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dhanteras 2020
धनतेरस पर खरीदारी करने का महत्व है। इस दिन बर्तन और आभूषण के अलावा कई अन्य चीजें खरीदी जाती हैं। धनतेरस पर्व कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुणा वृद्धि हो जाती है। लेकिन इस दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। जैसे-   
विज्ञापन

2 of 7
धनतेरस पर खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लोहा
धनतेरस के दिन गलती से भी लोहे से बनी हुई चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन लोहा खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहे की खरीदारी करने से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

विज्ञापन

3 of 7
धनतेरस पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj
कांच
कांच यानी शीशे का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। राहु नीच का ग्रह माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन शीशे या शीशे की बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन काच से बनी चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

4 of 7
धनतेरस पर खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
स्टील
धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बर्तन की खरीदारी करते समय स्टील के बर्तन न खरीदें। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है, इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
धनतेरस 2020 - फोटो : Pixabay
तेल
धनतेरस के दिन तेल और तेल उत्पादों का खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस और दिवाली के दिन दिए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत होती है इसलिए इन चीजों को आप धनतेरस से पहले ही खरीद लें।
विज्ञापन

6 of 7
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
उपहार
दिवाली पर उपहार देने के लिए जो कुछ भी खरीदना है उसे आप धनतेरस से पहले ही खरीद लें। धनतेरस के दिन उपहार खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसके पीछे वजह ये है कि किसी को उपहार देने का मतलब यह है कि आप अपने घर से रुपए खर्च कर रहे हैं। धनतेरस के दिन अपनी घर की लक्ष्मी को दूसरे घर भेजना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनतेरस 2020: धनतेरस पर खरीदारी करते लोग - फोटो : prayagraj
काले रंग की वस्तु
काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस का दिन शुभ होता है। इसलिए इस दिन काले रंग की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें