फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024 : क्या इस धनतेरस आप भी खरीद रहे हैं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति ? तो इन पांच बातों का रखें ध्यान

Sun, 27 Oct 2024 07:42 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Dhanteras 2024 Ganesh Laxmi Murti tips - फोटो : adobe
Dhanteras 2024 Ganesh Laxmi Murti tips in hindi: दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। ये अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। भारत में दिवाली के पर्व को उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो पांच दिनों तक चलता है। दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है, जिसकी रौनक भाई दूज तक देखने को मिलती है। पंचांग के अनुसार इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ऐन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना बेहद शुभ होता है। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। इस दिन सोना-चांदी व अन्य वस्तुओं को खरीदने से साधक के धन में 13 गुना वृद्धि के योग बनते हैं। इस दौरान लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना और भी शुभ होता है। इस मूर्ति के आगमन से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। परंतु मूर्ति की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए इसके बारे मे जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Dhanteras 2024 Ganesh Laxmi Murti tips - फोटो : freepik
लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान 
  • धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि ये दोनों मूर्तियां आपस में जुड़ी नहीं होनी चाहिए। ये दोनों मूर्तियां अलग हों।
  • लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान हों। उल्लू की सवारी पर बैठी हुई मूर्ति को नहीं खरीदना चाहिए। इस दौरान ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी खड़ी हुई मुद्रा में भी न हों।
विज्ञापन

3 of 5
Dhanteras 2024 Ganesh Laxmi Murti tips - फोटो : freepik
  • धनतेरस पर मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि गणेश जी की सूंड बाईं तरफ की ओर होनी चाहिए। साथ ही गणेश जी की मूर्ति बैठी मुद्रा में हों।
  • इस दौरान आप मां लक्ष्मी की लाल रंग की और भगवान गणेश की पीले रंग की मूर्ति लें। पूजा के लिए यह दोनों ही रंग बेहद शुभ होते हैं।
  • धनतेरस पर मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि मूर्ति कहीं से भी खंडित या टूटी हुई नहीं होनी चाहिए।
 

4 of 5
Dhanteras 2024 Ganesh Laxmi Murti tips - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस पर मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर भगवान की मूर्ति और सोना-चांदी व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए तीन मुहूर्त बन रहे हैं। 
  • पहला शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर को सुबह 10:31 मिनट से 30 अक्तूबर 6:32 मिनट तक। 
  • दूसरा शुभ मुहूर्त-  29 अक्तूबर शाम 06:31 बजे से रात 08:13 तक।
  • तीसरा खरीदारी का मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 5:38 बजे से 6:55 तक रहेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhanteras 2024 Ganesh Laxmi Murti tips - फोटो : adobe
धनतेरस पर वाहन खरीदने का मुहूर्त 
वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ होता है। परंतु खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त की बात करें तो सुबह 10.31 से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 तक आप वाहन खरीद सकते हैं।
चर (सामान्य) - सुबह 09:18 - सुबह 10.41
लाभ (उन्नति) - सुबह 10.41 - दोपहर 12.05
अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28
लाभ (उन्नति) - रात 7.15 - रात 08.51



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें