Dhanvantari Puja 2024 Date: दीपों का महा उत्सव दीपावली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लोग महीने भर पहले से इस पर्व की तैयारियां शुरू कर देते हैं। पांच दिवसीय इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से जातक को आरोग्य की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने से धन लाभ होता है।
धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, इस बार धनतेरस मनाने की तारीख को लेकर लोगों में काफी दुविधा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर धनतेरस का सही डेट क्या है। किस मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। साथ ही जानेंगे कि धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ समय क्या है।