फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihu Festival 2023: असम में आज मनाया जा रहा है बिहू पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी खास बातें

Fri, 14 Apr 2023 10:44 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Bihu Festival 2023: असम में आज मनाया जा रहा है बिहू पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी खास बातें - फोटो : iStock
Bihu Festival 2023 Date: आज यानी 14 अप्रैल 2023 को बिहू पर्व मनाया जा है। ये असम राज्य का प्रमुख त्योहार है। हर साल इसे असम और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। असम राज्य के लोग बिहू को नव वर्ष के रूप में मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व बैसाख महीने में मनाया जाता है। वहीं असमिया पंचांग में बैसाख माह को ‘बोहाग’ कहते हैं। बिहू त्योहार को बोहाग बिहू या रंगोली बिहू भी कहा जाता है। असम एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां के ज्यादातर लोग कृषि पर भी निर्भर हैं। ऐसे में इस दिन असम वासी प्रकृति और भगवान को फसलों की अच्छी पैदावार के लिए आभार व्यक्त करते हैं और बिहू पर्व का जश्न मनाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पर्व के बारे में खास बातें...

Baisakhi 2023: बैसाखी का त्योहार आज, जानिए क्यों मनाया जाता है ये पर्व और क्या है इसकी मान्यता
विज्ञापन

2 of 4
Bihu Festival 2023: असम में आज मनाया जा रहा है बिहू पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी खास बातें - फोटो : iStock
कब मनाया जाता है बिहू का त्योहार?
असम में बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है, जिसे रोंगाली बिहू, भोगली बिहू और कोंगाली बिहू के नाम से जाना जाता है। हालांकि रोंगाली बिहू का महत्व सबसे ज्यादा होता है। इसे हर साल 14 और 15 अप्रैल को मनाया जाता है। बोहाग बिहू असमी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। ये त्योहार फसल की कटाई को दर्शाता है। वहीं पंजाब में इसी फसल की कटाई के अवसर पर बैसाखी के रूप में मनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
Bihu Festival 2023: असम में आज मनाया जा रहा है बिहू पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी खास बातें - फोटो : iStock
ऐसे मनाते हैं बिहू
बिहू पर्व के दिन लोग नृत्य और गायन करते हैं। लोग नए कपड़े पहनते है और घरों में पकवान बनाए जाते हैं। रिश्तेदारों को सम्मान के तौर पर हाथ से बने अंगोछा भेंट किए जाते हैं। साथ ही इस दिन लोक गीतों के जरिए प्राकृतिक खूबसूरती की प्रशंसा की जाती है। 

Baisakhi 2023 Upay: चाहते हैं सुख-समृद्धि और अपार धन तो बैसाखी पर करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी 
विज्ञापन

4 of 4
Bihu Festival 2023: असम में आज मनाया जा रहा है बिहू पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी खास बातें - फोटो : iStock
बिहू नृत्य के बिना अधूरा है पर्व 
बिहू पर्व के अलावा बिहू डांस असम का मशहूर नृत्य है। यह एक सामूहिक नृत्य है, जिसका आयोजन बहुत बड़ी जगह जैसे- खुले मैदानों में किया जाता है। इस दौरान महिला, पुरुष, बच्चे, युवा सब मिलकर डांस करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें