फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी आज है। यह संकष्टी चतुर्थी मंगलवार के दिन पड़ी है। इसलिए इसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है। अंगारकी चतुर्थी में गणेश भगवान की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस चतुर्थी का व्रत करता है तो उसके समस्त प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। वे अपने भक्तों की सारी विपदाओं को दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।