फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angarki Chaturthi 2021: अंगारकी चतुर्थी आज, मंगल दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय

Tue, 02 Mar 2021 04:11 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अंगारकी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी आज है। यह संकष्टी चतुर्थी मंगलवार के दिन पड़ी है। इसलिए इसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है। अंगारकी चतुर्थी में गणेश भगवान की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस चतुर्थी का व्रत करता है तो उसके समस्त प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। वे अपने भक्तों की सारी विपदाओं को दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
गणपति महाराज के साथ हनुमान जी की करें आराधना
इस दिन गणपति महाराज की पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की आराधना भी करनी चाहिए। इस दिन मंगलदोष को दूर करने के लिए गणेश जी के साथ हनुमान जी की पूजा करना बेहद ही फलदायी होता है। जिस प्रकार आज के दिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित किए जाते हैं। ठीक उसी प्रकार आज हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।  
विज्ञापन

3 of 7
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
घर में सुख-शांति के लिए करें यह काम 
गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करनी चाहिए, यह यंत्र बहुत लाभकारी और शुभकारी होता है। मान्यता है कि इस यंत्र को घर में स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही किसी तरह की बुरी शक्तियां भी घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं।

4 of 7
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
संकटों से मुक्ति पाने के लिए करें यह उपाय
गणेश जी गजमुख हैं, जिसके कारण उन्हें गजानन कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे प्रसन्न होकर गणेश जी आपकी राह में बार-बार आने वाली परेशानियां दूर करते हैं, और सारे संकटो से आपकी रक्षा करते हैं। इस दिन गणेश मंदिर में जाकर दर्शन और प्रार्थना करनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
इस उपाय से आर्थिक समस्या होगी दूर
पैसों की तंगी को दूर करने के लिए शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए, भोग लगे हुए गुड़, घी को गाय को खिलाएं। यह उपाय चतुर्थी के दिन से शुरू करके अनंत चतुर्दशी तक करें। इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगेंगी।  
विज्ञापन

6 of 7
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला
नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए करें यह उपाय
अगर व्यापार में तरक्की या नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी पर पीले रंग के बप्पा की प्रतिमा को अपने घर लेकर आएं, उनका पूजन करें और पांच हल्दी की गांठे गणेश जी को अर्पित करें, साथ ही गांठे अर्पित करते समय इस मंत्र का उच्चारण भी करें। 
 
श्री गणाधिपतये नम:
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : SELF
विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर
अगर विवाह में बाधाएं आ रही हैं या शादी के लिए कोई सुयोग्य लड़का या लड़की नहीं मिल पा रही है, तो गणेश जी को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करनी चाहिए, इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें