2025 Vrat Tyohar List: इस समय हम साल 2025 के जून माह में हैं, जो हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का छठा महीना होता है। जुलाई का महीना शुरू होने को है। जुलाई से कई मांगलिक कार्यों और त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जैसे श्रावण, हरियाली तीज, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक, जिनका इंतजार लोग पूरे वर्ष भर करते हैं। खास बात ये है कि इस साल ये सभी त्योहार बेहद जल्दी आ रहे हैं।
ये त्योहार पूरे परिवार में उल्लास, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। श्रावण मास के सोमवार शिव भक्ति में डुबो देते हैं, तो वहीं हरियाली तीज महिलाओं के लिए सौभाग्य, प्रेम और उत्सव का प्रतीक बनकर आती है। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है, जबकि दिवाली में पूरा देश जगमगा उठता है। पिछले साल के मुकाबले यह सभी पर्व इस बार आपको जल्दी मनाने को मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में प्रमुख पर्व और विशेष दिन किस दिन पड़ने वाले हैं।