बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की जीप गगल के पास खराब हो गई। इसे ठीक करवाने के लिए जरीन गगल के एक वर्कशॉप में पहुंचतीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मरम्मत के बाद जरीन गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गईं। यह रियल नहीं रील सीन है। हिमाचल के कांगड़ा जिले में धौलाधार की वादियों में फिल्म हम भी अकेले, तुम भी अकेले की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गगल में वर्कशॉप में फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। अभिनेत्री जरीन खान और अभिनेता अंशुमन झा जीप में आते हैं। इसी बीच जीप खराब हो जाती है।इसे ठीक करवाने के लिए वे एक मैकेनिक के पास पहुंचते हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जीप ठीक होते ही दोनों वहां से चले जाते हैं। इसके साथ ही शॉट ओके कर दिया जाता है। गगल में शूटिंग की जानकारी लोगों को नहीं लगी। पर जैसे ही लोगों को पता चला कि शूटिंग हो रही है तो जरीन को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई।
हालांकि, प्रशंसकों को जरीन और अंशुमन के पास नहीं पहुंचने दिया गया। इस दौरान जिन लोगों ने फिल्म के शॉट को अपने कैमरों में कैद किया था, उनसे इन्हें डिलीट भी करवाया गया।