फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चिताओं के जलने का मंजर देख हर किसी की आंख हुई नम, चीख-पुकारों से दहल उठा गांव

Mon, 06 May 2019 03:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर(मंडी)/शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सिराज में हुए कार हादसे में मारे गए झमाच गांव के चार लोगों की चिताएं एक साथ जलीं। शराला खड्ड श्मशान घाट पर एक साथ जलती चिताओं को देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रविवार को बागाचनोगी में सीएम की रैली में कार में सवार होकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे के दूसरे दिन आज भी सिराज के झमाच गांव में मातम छाया रहा। परिजन और रिश्तेदारों के घर न पहुंच पाने के कारण रविवार को घटना में मारे गए मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में एक सीएम के निजी सचिव कौर सिंह के मामा का बेटा भी बताया जा रहा है। सोमवार को करीब 10 बजे जब झमाच गांव से एक साथ चारों मृतकों की शवयात्रा निकली तो झमाच गांव चीखों पुकारों से दहल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
झमाच से शराला खड्ड श्मशान घाट तक सैकड़ों लोगों की शव यात्रा के साथ कतारें लगी रहीं। चार चिताओं के जलने का मंजर देख हर किसी की आंख नम हो गई। मृतकों के बच्चे और परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे थे। परिजनों को गांव के लोग संभाल रहे थे। थाना पंचायत के उप प्रधान देहल देव ने बताया कि 11 बजे मृतकों की चिंताओं को मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें