फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं यामी गौतम, आखिर में देनी पड़ी सफाई

Tue, 05 Nov 2019 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस के कार्यक्रम के दौरान अपने एक बयान को लेकर अभिनेत्री यामी गौतम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। बाद में यामी को खुद ट्विट कर इस पर अपनी सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 7
यामी बिग बॉस में अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ गई थीं। यहीं पर उनके दिए बयान पर लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
बिग बॉस में आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह और यामी गौतम चंडीगढ़ से हैं, जिस पर यामी ने हां किया। इस पर यामी ट्रोल हो गईं।

4 of 7
दरअसल यामी गौतम मूलत: हिमाचल से संबंध रखती है। हिमाचल सरकार ने धर्मशाला में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए उन्हें ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है।
विज्ञापन

5 of 7
सोमवार को पूरा दिन सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार के खिलाफ एकाएक लोगों ने मोर्चा खोल दिया। लोगों का कहना था कि जब यामी हिमाचल को अपनी जन्मभूमि तक नहीं बता रही हैं, तो उन्हें एंबेसडर बनाना कितना सही है।
विज्ञापन

6 of 7
हालांकि, ट्रोल होने के बाद यामी ने ट्वीट कर सफाई दी कि मेरी जन्मभूमि हिमाचल... कर्मभूमि मुंबई... परवरिश चंडीगढ़ की है। कहा कि शब्दों से ज्यादा मजबूत सोच और कार्य पर विश्वास रखती हूं। तुहां निश्चिंत रेहा, मैं आयादि अर्थात आप निश्चिंत रहो, मैं इन्वेस्टर मीट में आ रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिमाचल से संबंध रखने वाली यामी गौतम के प्रदेश में लाखों फैन हैं। अपने छोटे से करिअर में अब तक यामी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हिमाचल में उनके प्रशंसक उन्हें फालो करते हैं और जब कार्यक्रम में उन्होंने खुद को चंडीगढ़ का बताया तो फैन थोड़े नाराज हो गए। फिलहाल सभी उनके धर्मशाला आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें