राजधानी दिल्ली समेत देश के मैदानी राज्यों में धुएं और प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हजारों लोग साफ हवा के लिए हिमाचल की वादियों का रुख कर रहे हैं। लोग रोहतांग तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
यहां वाहनों का जमावड़ा लग रहा है। पिछले एक हफ्ते के दौरान हजारों लोगों ने हिमाचल का रुख किया है। ज्यादातर लोग दिल्ली एनसीआर, यूपी इलाकों के हैं जहां आजकल प्रदूषण ने लोगों को बेहाल कर रखा है। इन इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है जबकि हिमाचल की वादियों में अभी वायु प्रदूषण न के बराबर है।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
साफ हवा के लिए लोग हिमाचल के अलग अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं। राजधानी शिमला में भी लगातार सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। उधर, हिमाचल की चोटियों पर इन दिनों बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले चार दिन से हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है।
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग, चंबा और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसके कारण ठंड भी बढ़ी है। लेकिन सैलानी इसकी परवाह किए बगैर इन इलाकों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सैलानियों को इन वादियों में न सिर्फ साफ हवा-पानी नसीब हो रहा है। साथ ही बर्फबारी का नजारा भी देखने को मिल रहा है। रविवार से मनाली-केलांग-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है लेकिन लोग मनाली पहुंचकर साफ मौसम का लुत्फ ले रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल और चंबा के पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। बारालाचा, कुंजुम पास, भरमौर और पांगी में भी ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, चंद्रा वैली के कोकसर, सिस्सू, खांगसर तथा गोंधला पंचायत के रिहायशी इलाकों में झमाझम बारिश हुई है।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। ऐसे में लोग खासकर सैलानी इन इलाकों में पहुंच सकते हैं।