हमीरपुर में योग दिवस।
- फोटो : संवाद
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग ने शुक्रवार को हमीरपुर के बचत भवन में जिला स्तरीय समारोह एवं योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र और अन्य संस्थाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने योगासन एवं प्राणायाम किया। आयुष विभाग की डॉ. चारू शर्मा और पूजा शर्मा ने योगाभ्यास सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम में डीएसपी सुनील दत्त ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, नेहरू युवा केंद्र की युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।