सवा दो महीने के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान को लेकर युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया। लोग मतदान के लिए सुबह 7:00 से पहले ही लाइनों में लग गए थे। प्रदेश के लाखों मतदाताओं ने 2024 के इस दंगल में अपने सभी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने वोट की ताकत दिखाई। हिमाचल की लोकसभा की सभी चार सीटों मंडी, कांगड़ा-चंबा, शिमला और हमीरपुर में चुनाव व विधानसभा की धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, कुटलैहड़, गगरेट, बड़सर और सुजानपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 2019 के चुनाव में रिकाॅर्ड 72.42% मतदान हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में रिकॉर्ड मतदान 75.78% हुआ था।
विज्ञापन
2 of 49
मतदाता।
- फोटो : संवाद
निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में 7,992 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए। निर्वाचन विभाग ने 279 मॉडल पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
3 of 49
लाइनों में लगे मतदाता।
- फोटो : संवाद
195 बूथ महिलाओं ने संचालित किए। 54 बूथ युवाओं ने संचालित किए। दुर्गम स्थलों पर स्थापित 54 बूथों पर चुनाव प्रक्रिया युवा और दिव्यांगों ने 28 पोलिंग बूथ संचालित किए।
4 of 49
चंबा में बुजुर्ग दंपती ने डाला वोट।
- फोटो : संवाद
चंबा जिले के सेईकोठी पोलिंग बूथ में मॉक पोल के दौरान ईवीएम मशीन खराब निकली। इसके बाद तुरंत पोलिंग पार्टी ने ईवीएम मशील को बदला।
विज्ञापन
5 of 49
कसाैली में मतदाता।
- फोटो : संवाद
वहीं, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम पोलिंग बूथ 101,102 में सुबह साढ़े छह बजे ही मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।कसौली के जाबली मतदान केंद्र पर सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइनें लगीं।
विज्ञापन
6 of 49
जुब्बल में मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
जुब्बल-कोटखाई के धारकलाला में बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए सुबह से अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
7 of 49
जेपी नड्डा ने परिवार के साथ डाला वोट
- फोटो : संवाद
जेपी नड्डा ने परिवार के साथ डाला वोट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने परिवार के साथ विजयपुर बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे। वोट डालने के बाद नड्डा अपने आवास विजयपुर में ही रुकेंगे। नड्डा ने कहा, मैं यहां (अपने बूथ पर) पहला मतदाता था। मैं सभी मतदाताओं से सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। मतदाताओं से मतदान करने और भारत को सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देने का आग्रह करता हूं। मैं इसे लोकतंत्र का उत्सव मानता हूं।
8 of 49
सतपाल रायजादा ने लाइन में लगकर किया मतदान
- फोटो : संवाद
सतपाल रायजादा ने लाइन में लगकर किया मतदान
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने अपने पोलिंग बूथ लालसिंगी में मतदान के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।
9 of 49
बुजुर्ग मतदाता।
- फोटो : संवाद
कुल्लू में मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह है। वोट डालने के बाद बुजुर्ग काफी खुश नजर आए।
10 of 49
बालीचाैकी मतदान केंद्र।
- फोटो : संवाद
मंडी जिले के सिराज विधानसभा में भी मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बालीचौकी बूथ नंबर 123 पर सुबह से लोगों की लाइनें लगीं।
11 of 49
कृष्ण चंद
- फोटो : संवाद
84 साल के कृष्ण चंद ने डाला वोट
ऊना जिले में बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 84 साल के कृष्ण चंद कोटला बूथ नंबर 69 पर मतदान करने पहुंचे। वहीं, कांगड़ा-चंबा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज मतदान भी मतदान करने पहुंचे।
12 of 49
मतदाता।
- फोटो : संवाद
विधानसभा क्षेत्र झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के बूथ नंबर 37, 38, 39 पर सुबह से ही मतदाताओं को लंबी लाइनें लगी रहीं। जोगिंद्रनगर हलके के मनारू बूथ में भी राैनक रही।
13 of 49
बुजुर्ग मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
झंडूता के झबोला बूथ पर 90 साल की लक्ष्मी देवी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं मतदान केंद्र भूरी सिंह संग्रहालय, बैरागढ़ और भरमौर में युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह नजर आया।
14 of 49
हर्ष महाजन ने डाला वोट।
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष महाजन ने ब्योलिया में किया मतदान
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया में स्थित बूथ पर परिवार समेत मतदान किया। महिलाओं के लिए शिमला के शांकली और कलस्टन में महिला बूथ बनाए गए।
15 of 49
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने भी डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने भी डाला वोट
लाहौल के तेलिंग बूथ में लाहौल-स्पीति उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया।
16 of 49
रातो देवी(78) और कृष्णा(69)
- फोटो : संवाद
वहीं जोगिंद्रनगर में रातो देवी(78) और कृष्णा(69) ने बूथ नंबर 99 में वोट किया।
17 of 49
बुजुर्ग मतदाता।
- फोटो : संवाद
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री समेत 85 वर्षीय बुजुर्ग ने डाला वोट
सोलन में मतदान को लेकर लोगों में खासा जोश दिख रहा है। युवा ही नहीं, बुजुर्ग मतदाता भी पोलिंग बूथ पर आकर मतदान कर रहे हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने भी अंहेच बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं, इसी बूथ पर 85 वर्षीय बुजुर्ग ने भी मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डाला और देश की तरक्की का संदेश दिया।
18 of 49
पहली बार मतदान किया।
- फोटो : संवाद
चंबा में युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया।
19 of 49
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग
- फोटो : संवाद
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बूथ नंबर 84 पर वोट डालने के लिए लाइन में लगकर अपनी अपनी बारी का इंतजार किया।
20 of 49
तोरुल एस रवीश।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू के ग्रीन मतदान केंद्र पर उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
21 of 49
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब में लोकतंत्र के महापर्व पर अपना कर्तव्य निभाते हुए शहर के वरिष्ठ शिक्षाविद आरपी तिवारी ने निहाल अहमद साहब(95) के साथ मतदान किया।
22 of 49
विक्की कुमार
- फोटो : संवाद
दिव्यांग मतदाता विक्की कुमार पुत्र दलीप सिंह
ने पोलिंग बूथ बांगरण में मतदान किया। उन्होंने मतदान करने पर खुशी जाहिर की और सभी से वोट डालने की अपील की।
23 of 49
भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर
- फोटो : संवाद
लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने मतदान से पूर्व पालमो, पल्दन लामो लाखंग में अपनी कुल देवी मां महाकाली के दर्शन व पूजा की।
24 of 49
शोघी में मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह है। शिमला के शोघी में मतदान केंद्र पर सुबह से ही युवा, महिला मतदाता लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
25 of 49
मतदान
- फोटो : संवाद
घुमारवीं के ओहर में बुजुर्ग मतदाता व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंची। वही रैल नादौन की आभा ने पहली बार मतदान किया।
26 of 49
विधायक आशीष शर्मा
- फोटो : संवाद
विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को अपने मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में मतदान किया। विधायक अपने परिवार सहित सुबह 7:17 बजे मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में खड़े रहकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। विधायक आशीष ने एक घंटा दो मिनट कतार में लगकर 8:19 पर मतदान किया व मतदान केंद्र से बाहर आए। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मतदान राष्ट्रहित में है और सभी इस उत्सव में भारी संख्या में भाग लें।
27 of 49
मंत्री जगत सिंह नेगी
- फोटो : संवाद
मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में मतदान किया। वहीं विधायक जीत राम कटवाल ने वोट डालने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया।
28 of 49
भरमौर विधायक डॉ. जनकराज
- फोटो : संवाद
पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश देते हुए भरमौर विधायक डॉ. जनकराज ने अपने परिजनों संग भरमौर के बूथ संख्या 123 (संचुई) में मतदान किया।
29 of 49
देवेंद्र सिंह जग्गी, देवेंद्र सिंह जग्गी
- फोटो : संवाद
धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने भी अपने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
30 of 49
अनुराग ठाकुर, शांता कुमार।
- फोटो : संवाद
हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर गांव में बूथ नंबर 7 में वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने पालमपुर में वोट डाला।
31 of 49
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- फोटो : संवाद
कंगना रणाैत ने भी डाला वोट
मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सरकाघाट स्थित अपने गांव भांबला में बूथ नंबर 78 में मतदान किया। उन्होंने से सभी से मतदान करने की अपील की।
32 of 49
नाटी किंग कुलदीप शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ पैतृक स्थान धमांदरी में मतदान किया। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के महाउत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
33 of 49
क्सीजन सिलिंडर के साथ मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग विमला देवी
- फोटो : संवाद
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग विमला देवी
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चुवाड़ी मतदान केंद्र पर 72 वर्षीय विमला देवी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मतदान करने पहुंचीं। विमला देवी ने बीमार होने के बाद भी अपने परिजनों से कहा कि उन्हें वोट डालना है। जिसके बाद परिजन उन्हें पोलिंग बूथ पर लेकर आए।
34 of 49
- फोटो : संवाद
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मतदान केंद्र चुवाड़ी में अपने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं, बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल वोट डालने के लिए लाइन में लगे।
35 of 49
बुजुर्ग मतदाता।
- फोटो : संवाद
कमरऊ पंचायत की 75 वर्षीय मैना देवी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं बिलासपुर में ऋषिकेश में 83 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी ने वोट डाला। 90 वर्षीय मतदाता रतनलाल चोपड़ा ने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र सोई में मतदान किया।
36 of 49
बुजुर्ग मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
पुरी पलचान पंचायत में सबसे ज्यादा उम्र के कोठी गांव निवासी 102 वर्षीय बुजुर्ग भी मतदान करने बूथ पर पहुंचे। वहीं 105 साल के सरदार प्यार सिंह ने चंबा राजमहल बूथ पर अपना वोट डाला।
37 of 49
आशा कार्यकर्ता ने मतदाता को घोल पिलाया।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले के सभी 418 मतदान केंद्रों में लोगों को मतदान करते समय गर्मी से राहत देने के लिए ओआरएस कॉर्नर स्थापित किया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ 78 बेहलकंडेला में आशा कार्यकर्ता ने मतदाता को घोल पिलाया।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माधमिक विद्यालय गोंदपुर जयचंद में बेटी डॉक्टर आस्था संग मतदान। किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने भी मतदान किया।
39 of 49
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मैहली में किया मतदान
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मैहली -4 स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया।
40 of 49
सुरेश कश्यप, अनिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक अनिल शर्मा ने परिवार सहित राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी के बूथ संख्या 70 पर मतदान किया। वहीं, शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के गागल शिकोर में मतदान किया।
41 of 49
पारंपरिक परिधान में पांगी की महिलाएं।
- फोटो : संवाद
मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्र भरमौर के किलाड़ (पांगी) में महिलाएं पारंपरिक परिधान में मतदान करने पहुंचीं। जनजातीय क्षेत्र में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा।
42 of 49
मैक्लोडगंज में तिब्बतियों ने डाला वोट।
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव और धर्मशाला में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में निर्वासित तिब्बती समुदाय के लोगों ने भी मतदान के लिए उत्साह दिखाया। मैक्लोडगंज में तिब्बती समुदाय के मतदाताओं ने मतदान दिया। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में तिब्बती समुदाय के करीब 15,145 के लोग स्थायी रूप से रहते हैं। लेकिन 807 के करीब तिब्बती समुदाय के लोगों ने भारतीय नागरिकता ले रखी है।
43 of 49
पालकी पर पहुंचे पोलिंग बूथ।
- फोटो : संवाद
विधानसभा क्षेत्र भरमौर में एक बुजुर्ग को पालकी पर उठाकर मतदान केंद्र सुपा पहुंचाया गया। 70 साल के दीनानाथ सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और टांग में फ्रैक्चर के चलते चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में परिजनों ने उन्हें पालकी पर उठाकर बूथ तक पहुंचाया।
44 of 49
बनारसी दास घोड़े पर सवार होकर पहुंचे।
- फोटो : संवाद
जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के 65/120 झालटा मतदान केंद्र के मतदाता बनारसी दास वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। उनके इस अंदाज की हर कोई चर्चा कर रहा है।
45 of 49
सेवानिवृत्त सैनिक घर से बैंड बाजे साथ बूथ पर पहुंचे।
- फोटो : संवाद
बड़सर में सेवानिवृत्त सैनिक घर से बैंड बाजे के साथ वोट डालने मतदान केंद्र में पहुंचे। हालांकि मतदान केंद्र से कुछ भी दूरी पर बैंड पार्टी को रोक दिया गया।
46 of 49
चूहड सिंह चौधरी
- फोटो : संवाद
विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की गांव पंचायत टिहरी में 107 वर्षीय बुजुर्ग चूहड सिंह चौधरी परिजनों के साथ मतदान किया।
47 of 49
बुजुर्ग ने अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर फोटो खींचवाई।
- फोटो : संवाद
कुल्लू जिले के आईपीएम शमशी में दो सगे बुजुर्ग भाई भी मतदान करने पहुंचे। इस दाैरान दोनों ने अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर फोटो खींचवाई।
48 of 49
धूप से बचने के लिए छाते का सहारा।
- फोटो : संवाद
धर्मशाला के गोरखा भवन के पास पोलिंग बूथ में मतदाता धूप से बचने के लिए छाता लेकर लाइन में लगे। वहीं श्यामनगर पोलिंग बूथ में वोटिंग स्लीप से मतदाता अपने चेहरे को धूप से बचाते नजर आए।