फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी और भूस्खलन: एक की मौत, मनाली-लेह मार्ग बंद, दस जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mon, 13 Sep 2021 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
रोहतांग दर्रा, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में ताजा बर्फबारी। - फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्नौर जिले के पूह खंड में रविवार रात करीब 9:00 बजे थौंगपेत गारंग नाला के पास अचानक भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से नेपाली मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई हैं। रामपुर बुशहर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के सुरू के पांगीधार में पहाड़ी दरकने से 11 भेड़ों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लापता हैं। भेड़ पालकों ने भी भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, नेशनल हाईवे-5 पर उरनी में पहाड़ से चट्टानें गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। निगुलसरी में भी भूस्खलन से दो घंटे तक एनएच पर आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन

2 of 11
रोहतांग दर्रा, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में ताजा बर्फबारी। - फोटो : ANI
पागल नाले में सुबह के समय जलस्तर बढ़ने से एनएच करीब एक घंटा बंद रहा। कुल्लू और लाहौल जिला के रोहतांग दर्रा, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में ताजा बर्फबारी व भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

3 of 11
बारालाचा में ताजा बर्फबारी। - फोटो : ANI
सोमवार सुबह ग्रांफू-काजा मार्ग के डोहरनी के समीप चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 भी ठप रहा।

4 of 11
शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर भी भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
एचआरटीसी ने लेह के लिए बस सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन

5 of 11
उरनी पुल क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
मंडी के वरधान में भूस्खलन से घटासनी-बरोट मार्ग सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इससे  किसान, बागवान, शिक्षक और कर्मचारी बीच रास्ते में फंसे रहे।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के थुरल की बटाहण पंचायत के कोतवाल लाहड़ गांव में रिहायशी मकान का एक हिस्सा गिर गया। घटना के वक्त घर के अंदर बुजुर्ग महिला सो रही थी, जो बाल-बाल बच गई। 

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बारिश से बागवान भी चिंतित हैं। बीते तीन दिनों से कुल्लू जिला में सेब तुड़ान रुकने से सप्लाई प्रभावित हो गई है। 

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 18 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को बारिश (मिलीमीटर में) 
मनाली        97.0
धर्मशाला    56.8
पालमपुर    38.6
कांगड़ा      32.0
केलांग      21.0
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को बारिश (मिलीमीटर में) 
भुंतर      16.4
कल्पा     15.2
ऊना      10.4
चंबा      8.0
डलहौजी    7.0
शिमला    4.4
हमीरपुर    4.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें