फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: येलो अलर्ट के बीच बारिश और बर्फबारी, अटल टनल से वाहनों की आवाजाही बंद

Sun, 24 Oct 2021 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
कोकसर में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में रविवार को येलो अलर्ट के बीच बारिश और बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, अटल टनल के नॉर्थ पोटल में 5 सेंटीमीटर, सिस्सू में 5 सेंटीमीटर, गोंधला में 10 सेंटीमीटर, कोकसर में 12 सेंटीमीटर, बारालाचा में 30 सेंटीमीटर, केलांग में चार सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और बाकी जिलों में बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद हो गई है। रोहतांग के लिए सभी परमिट रद्द कर दिए हैं। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए आम नागरिकों और सैलानियों से आग्रह किया है कि वे अधिक ऊंचाई व निम्न तापमान वाले इलाकों की ओर न जाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक आपदा अथवा घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र व टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें। बर्फबारी व बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। लोग सुबह से अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मौसम ठीक होने तक लाहौल में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक रहेगी। स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चंबा के पांगी, सुराल भटोरी, हुडान, चस्क, कुमार भटोरी और साच दर्रा में आठ से दस इंच ताजा हिमपात हुआ है। उत्तरकाशी के हर्षिल से किन्नौर जिले के छितकुल के लम्खागा दर्रे में लापता 2 ट्रैकरों का अभी तक सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चला। गौर हो कि 11 ट्रैकरों में सात के शव मिल गए थे, जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। शुक्रवार को रेस्क्यू किए दो शव पुलिस थाना सांगला पहुंचाए गए हैं। उनके परिजनों से पुलिस संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें