फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: शिमला में मनाइए पहला करवाचौथ, होटलों में 40 फीसदी तक मिलेगी छूट

Fri, 22 Oct 2021 10:18 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला में नव विवाहित जोड़े इस वीकेंड पर पहले करवाचौथ को यादगार बना सकते हैं। पहली बार पर्यटन विकास निगम के अलावा शहर के निजी होटलों और ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ने नव विवाहित जोड़ों के लिए डिस्काउंट पैकेज जारी किए हैं। हर साल करवाचौथ पर बड़ी संख्या में कपल शिमला पहुंचते हैं। इस साल करवाचौथ वीकेंड पर रविवार को आ रहा है, जिसके चलते हजारों की संख्या में कपल शिमला पहुंचने की उम्मीद है।

वीकेंड पर होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। 30 से 40 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। शहर के होटलों ने करवाचौथ पर रूम बुकिंग पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट की घोषणा की है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल का कहना है कि शिमला के रिज मैदान पर होने वाला करवाचौथ इवेंट देश भर में प्रसिद्ध है। इसलिए होटलों ने रूम बुकिंग पर डिस्काउंट जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शिमला के लोअर बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शिमला ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ने लोकल साइट सीन और मनाली पैकेज पर नवविवाहित जोड़ों को 20 फीसदी डिस्काउंट की घोषणा की है। एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि डिस्काउंट के अतिरिक्त कपल के रूम की डेकोरेशन कंप्लीमेंटरी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
करवाचौथ के लिए सजे बाजार। - फोटो : अमर उजाला
उधर, पर्यटन विकास निगम 23, 24 और 25 अक्तूबर के लिए कमरों की बुकिंग पर 10 फीसदी डिस्काउंट के साथ मुफ्त सरगी देगा। करवाचौथ व्रत करने वालों को फैनी, केले, दूध का गिलास, गुलाब जामुन और मट्ठी उपलब्ध करवाई जाएगी।

4 of 5
करवाचौथ के लिए सजे बाजार। - फोटो : अमर उजाला
रिज मैदान पर हजारों सुहागिनें करती हैं चांद का दीदार
शिमला का करवाचौथ इवेंट अपने आप में अनूठा है। हर साल करवाचौथ के दिन सुहागिनें चांद के दीदार को रिज मैदान पर पहुंचती हैं। स्थानीय जोड़ों के अलावा नव विवाहित टूरिस्ट जोड़े यहां करवाचौथ इवेंट का साक्षी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोअर बाजार में भीड में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ जुटने के चलते रिज मैदान और मालरोड पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहते हैं। होटलों में करवाचौथ डांस पार्टी भी होती है। उधर, करवाचौथ  को देखते हुए शिमला शहर के मुख्य बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है।कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाया है, इससे आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। गुरुवार को इसके चलते बाजार में एक एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें