भारी बारिश की चेतावनी के बीच राजधानी शिमला और ऊना में मंगलवार को बादल झमाझम बरसे। राजधानी शिमला में दोपहर बाद दो घंटों में 53 मिलीमीटर और ऊना में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। भारी बारिश से ऊना शहर में फिर जलभराव हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में करीब दो घंटे हुई बारिश से शहर में जलभराव हो गया। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय परिसर में फिर पानी घुस आया। इससे एसपी ऑफिस, सिक्योरिटी ब्रांच, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय और कोर्ट परिसर पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पहले से हुए जलभराव से अभी कार्यालयों की सफाई भी नहीं हुई कि मंगलवार को फिर से बरसाती पानी बाढ़ की तरह आ गया। कर्मचारियों को सरकारी रिकॉर्ड भीगने से बचाने के लिए जुगत करनी पड़ी। जिला कांगड़ा में मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन, शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। करीब तीन बजे शहर में शुरू हुई झमाझम बारिश पांच बजे तक जारी रही। भारी बारिश से शहर में कुछ समय के लिए जनजीवन ठहर गया। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नालागढ़ उपमंडल में बारिश से सड़कों को बड़ी क्षति पहुंची है। राजधानी शिमला को जोड़ने वाला नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग एक घंटे यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। सिलणु पुल के पास ल्हासा आने से यह मार्ग बंद हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से साथ-साथ धूप भी खिली।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के कारण शिमला के लोअर विकासनगर में एक रिटेनिंग वॉल टूट गई। दीवार ढहने से मलबा घर के अंदर घुस गया। जिस कारण घर के गेट के साथ सीढ़ियां, पानी की पाइपें तक टूट गईं। वहीं बिजली भी बंद हो गई। स्थानीय निवासी कविता वर्मा ने बताया कि अचानक गिरी दीवार के कारण घर को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एनएच-5 पर टूटीकंडी-फागली और कच्चीघाटी के पास नाले का मलबा सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। भारी बारिश के दौरान विकासनगर पैट्रोल पंप के पास देवदार का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया।
नगर निगम के फागली वार्ड से पार्षद सिमी नंदा ने बताया कि सड़क किनारे कलवट बंद होने के कारण बारिश का पानी पैदल रास्ते में घुस गया। स्मार्ट लाइन फागली में दो दुकानों में पानी घुस गया। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर और दर्जी की दुकान में भी पानी घुस गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।