पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू, इंदिरा के साथ काम कर चुके वीरभद्र का सोनिया और राहुल गांधी भी अदब करते। उनकी उपेक्षा करने की कोशिशें हुईं, पर उनकी उंगली का इशारा हाईकमान को भी मानना पड़ा। करीब साठ साल की उम्र में ऐसा बहुत कम समय रहा, जब वह मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद या विधायक न रहे हों। वह हमेशा किसी न किसी पद पर रहे।