फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist in Himachal: मैदानों की तपिश से राहत पाने के लिए पहाड़ों पर उमड़े सैलानी

Mon, 16 May 2022 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
बर्फ के दीदार को रोहतांग दर्रा पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद
मैदानों की तपिश से राहत पाने के लिए वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया है। शिमला, कसौली, चायल, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर तीन छुट्टियों के चलते दो दिन में करीब 14800 पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। सैलानियों की भारी आमद से पर्यटन व्यवसायी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : संवाद
मैदानों में पारा 40 डिग्री से पार पहुंच गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं। शनिवार शाम शिमला के होटलों में पर्यटकों को कमरे नहीं मिले। कुछ सैलानी देर रात को वापस लौट गए। रविवार को भी सैलानियों की भारी भीड़ रही। दोपहर 12 बजे लिफ्ट पार्किंग पैक हो गई। इसके बाद पर्यटकों ने मुख्य सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे जाम लगा गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : संवाद
मालरोड जाने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर पूरे दिन सैलानियों की कतारें लगी रहीं। दो दिन में लिफ्ट से करीब 27 हजार लोग मालरोड पहुंचे। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भारी चहलपहल रही। कुफरी और नारकंडा में भी खूब रौनक रही। शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि लांग वीकेंड पर होटलों के 80 फीसदी तक कमरे बुक चल रहे हैं।

4 of 5
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
कसौली एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि शनिवार को सौ फीसदी कमरे बुक थे। रविवार को 70 फीसदी कमरे बुक रहने की उम्मीद है। चायल होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ी है। होटलों के 80 से 90 फीसदी कमरे बुक हैं। हालांकि, पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल वीकेंड पर अच्छी भीड़ है। अन्य दिनों में कम पर्यटक आ रहे हैं, लेकिन 20 मई के बाद सैलानियों की आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद
कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेन इन दिनों एडवांस बुक है। मई के अंत तक सभी ट्रेनों की सीटें बुक हैं। वेटिंग बढ़कर 40 से 60 पहुंच गई है। रेल मोटर कार और विस्ताडोम एक्सप्रेस में सफर को लेकर सैलानियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें