फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाईलामा के सामने नए पीएम ने मांगी माफी, फिर मना जश्न, तस्वीरें

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज
विज्ञापन
1 of 7
14वें धर्मगुरु दलाईलामा की राजनीतिक विरासत संभालने वाले डॉ. लोबसंग सांग्ये ने लगातार दूसरी बार निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल ली। इस दौरान नए पीएम ने तिब्बती समुदाय और धर्मगुरू दलाईलामा से माफी भी मांगी। - फोटो : अमर उजाला
14वें धर्मगुरु दलाईलामा की राजनीतिक विरासत संभालने वाले डॉ. लोबसंग सांग्ये ने लगातार दूसरी बार निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल ली। इस दौरान नए पीएम ने तिब्बती समुदाय और धर्मगुरू दलाईलामा से माफी भी मांगी।
विज्ञापन

2 of 7
सांग्ये ने चुनाव प्रचार के दौरान नैतिक कमियों के लिए तिब्बती समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह दुखद पल था जिसकी वजह से धर्मगुरु दलाईलामा भी व्यथित थे। मैंने इसके लिए धर्मगुरु से माफी भी मांगी है। - फोटो : अमर उजाला
सांग्ये ने चुनाव प्रचार के दौरान नैतिक कमियों के लिए तिब्बती समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह दुखद पल था जिसकी वजह से धर्मगुरु दलाईलामा भी व्यथित थे। मैंने इसके लिए धर्मगुरु से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन

3 of 7
भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं होगी, हम इसका प्रण लेते हैं। उनकी सरकार मध्य मार्ग नीति से तिब्बत की आजादी के लिए काम करेगी। सांग्ये ने दावा किया कि वे अगले पांच वर्षों में तिब्बत की स्वायत्तता हासिल कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं होगी, हम इसका प्रण लेते हैं। उनकी सरकार मध्य मार्ग नीति से तिब्बत की आजादी के लिए काम करेगी। सांग्ये ने दावा किया कि वे अगले पांच वर्षों में तिब्बत की स्वायत्तता हासिल कर सकते हैं।

4 of 7
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत से बाहर रह रहे तिब्बती लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत चुनी सरकार का जश्न मना रहे हैं, लेकिन तिब्बत में रह रहे हमारे भाई इस जश्न से महरूम हैं। धर्मगुरु ने कहा कि आज तिब्बत कठिन दौर से गुजर रहा है। - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत से बाहर रह रहे तिब्बती लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत चुनी सरकार का जश्न मना रहे हैं, लेकिन तिब्बत में रह रहे हमारे भाई इस जश्न से महरूम हैं। धर्मगुरु ने कहा कि आज तिब्बत कठिन दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
लोबसंग सांग्ये को पूरे अधिकार और तिब्बती लोगों के प्रति जिम्मेवारी समर्पित है। दलाईलामा ने कहा कि तिब्बती आंदोलन अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान मैं नैतिकता और क्षेत्रीय वफादारी के मकसद में हुई गिरावट से दुखी था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था। - फोटो : अमर उजाला
लोबसंग सांग्ये को पूरे अधिकार और तिब्बती लोगों के प्रति जिम्मेवारी समर्पित है। दलाईलामा ने कहा कि तिब्बती आंदोलन अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान मैं नैतिकता और क्षेत्रीय वफादारी के मकसद में हुई गिरावट से दुखी था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था।
विज्ञापन

6 of 7
हमने हजारों वर्षों से अपनी संस्कृति और सभ्यता को एकता के बल को बचाकर रखा है। मुझे खुशी है कि 60 वर्षों से मैं एक तिब्बती प्रमुख होने के नाते तिब्बत के मसले को विश्व में जिंदा रखने में सफल रहा हूं। मैं इसे अपनी छोटी उपलब्धि मानता हूं। इसके बाद तिब्बती समुदाय ने नाच गाकर जश्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला
हमने हजारों वर्षों से अपनी संस्कृति और सभ्यता को एकता के बल को बचाकर रखा है। मुझे खुशी है कि 60 वर्षों से मैं एक तिब्बती प्रमुख होने के नाते तिब्बत के मसले को विश्व में जिंदा रखने में सफल रहा हूं। मैं इसे अपनी छोटी उपलब्धि मानता हूं। इसके बाद तिब्बती समुदाय ने नाच गाकर जश्न मनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चुनाव के दौरान तिब्बती परंपराओं के विरुद्ध हुए प्रचार अभियान के बाद से नाराज दलाईलामा ने निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधामंत्री लोबसंग सांग्ये से दूरी बना ली थी। लेकिन, तिब्बती समुदाय की एकता के लिए दलाईलामा का दिल सांग्ये के लिए पसीज ही गया। उन्होंने सांग्ये के शपथ ग्रहण समारोह में न्यौते को स्वीकार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के दौरान तिब्बती परंपराओं के विरुद्ध हुए प्रचार अभियान के बाद से नाराज दलाईलामा ने निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधामंत्री लोबसंग सांग्ये से दूरी बना ली थी। लेकिन, तिब्बती समुदाय की एकता के लिए दलाईलामा का दिल सांग्ये के लिए पसीज ही गया। उन्होंने सांग्ये के शपथ ग्रहण समारोह में न्यौते को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें