शवों पर चील-कौवे मंडराने लगे तो चार दिन पहले सड़क हादसे में हुई तीन युवकों की मौत का पता चला। जिला किन्नौर में मंगलवार रात को आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई, हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना रिकांगपिओ के तहत रोघी में पेश आया।