फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बर्फबारी: आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 03 Feb 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
शिमला में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। करीब 12 दिन में शिमला में दूसरी बार बर्फबारी होने से हिल्सक्वीन शिमला में हजारों सैलानी पहुंच गए। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद ही बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया था। गुरुवार  सुबह हुई बर्फबारी के बाद दिनभर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। इससे पर्यटन कारोबारी भी चहक उठे हैं।

शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 70 फीसदी पहुंच गई है। वीकेंड पर इसके 100 फीसदी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। शिमला के पर्यटन कारोबारियों के लिए बर्फबारी वरदान साबित हो रही है। बर्फबारी होते ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। गुरुवार को पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों ने बर्फबारी का नाच-गाकर लुत्फ उठाया। रिज मैदान पर सैलानी बर्फबारी के दौरान फोटोग्राफी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 6
रिज पर सैलानियों ने लिया बर्फ का आनंद। - फोटो : अमर उजाला
आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच सैलानी घुड़सवारी का लुत्फ उठाते रहे। चर्च के पास लाइव वीडियो बनाकर कुछ टूरिस्ट अपने दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों से बात करते दिखे। चर्च से रानी झांसी पार्क जाने वाली सड़क पर टूरिस्ट एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते और बर्फ पर फिसलने का मजा लेते दिखाई दिए।

विज्ञापन

3 of 6
शिमला के रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
सैलानियों ने माल रोड पर चहलकदमी का भी आनंद लिया।  पर्यटन विकास निगम के आशियाना रेस्टोरेंट के अलावा मालरोड और मिडल बाजार के होटलों और ढाबों में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

4 of 6
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद शिमला मे एकाएक सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बता दें जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ी थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
एक माह के भीतर करीब 90 हजार वाहन शहर में दाखिल हुए। शिमला में पर्यटन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। 01 जनवरी से 31 जनवरी के बीच शोघी बैरियर से 89500 से अधिक वाहन शहर में दाखिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
सामान्य दिनों के मुकाबले बर्फबारी के बाद वीकेंड पर पर्यटक वाहनों का आंकड़ा दोगुने से अधिक है। इससे साफ है कि बर्फबारी सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। शिमला से सैलानी बड़ी संख्या में कुफरी और नारकंडा का भी रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें