फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी: रोहतांग सहित मनाली की चोटियों पर गिरी बर्फ, शिमला में बूंदाबांदी

Fri, 16 Apr 2021 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा दर्रा में फसें वाहन। - फोटो : अमर उजाला
येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। शनिवार को भी मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में बारिश, अंधड़ और बिजली गरजने की चेतावनी जारी हुई है। 22 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में कई दिनों बाद दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। रोहतांग, कुंजम दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पांच से दस सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने से कुल्लू घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शिंकुला व कुंजुम दर्रा को बहाल करने का काम भी बर्फबारी से प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को शिमला में दोपहर तक तेज हवाएं चलीं। दोपहर करीब चार बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के बंद होने से बारालाचा में गुरुवार रात को बर्फ के बीच कई वाहन व लोग फंसे रहे। लेह के सरचू से मनाली की तरफ आने वाले इन लोगों को निकालने के लिए रात को बीआरओ और लाहौल-स्पीति पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
माइनस 25 डिग्री तापमान के बीच बीआरओ और पुलिस के जवानों ने यहां फंसी महिलाओं और बच्चों सहित कुल 37 यात्रियों को निकालकर दारचा पहुंचाया। रेस्क्यू अभियान में 16 वाहनों को सुरक्षित दारचा लाया गया। बर्फबारी होने के कारण मनाली-लेह हाईवे तीन के बंद होने से बारालाचा में अभी भी 41 वाहन फंसे हुए हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिनको निकालने के लिए बीआरओ की टीम सड़क को बहाल करने में जुटी है। जबकि मनाली से लेह की ओर जाने वाले लोग अभी दारचा से आगे नहीं जा सके हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.3, बिलासपुर 35.0, कांगड़ा-सुंदरनगर 34.0, हमीरपुर 33.8, नाहन 32.5, सोलन 32.2, चंबा 30.0, भुंतर 26.9, धर्मशाला 25.4, शिमला 25.0, डलहौजी 18.5, कल्पा 17.3 और केलांग में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.1, कल्पा 4.7, मनाली 7.4, भुंतर 8.8, डलहौजी 9.3, चंबा 10.4, मंडी 11.1, सोलन-कुफरी 12.0, धर्मशाला 13.0, शिमला 14.4, कांगड़ा 15.2, हमीरपुर 17.3, ऊना 17.4, बिलासपुर 17.5 और नाहन में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें