देवभूमि के पहाड़ चांदी से गुलजार हो गए हैं। जिला लाहौल स्पीति की चोटियों सहित रोहतांग दर्रे में ताजा हिमपात हुआ है। 13050 फीट उंचे रोहतांग दर्रे में दो इंच, कोकसर में आधा इंच ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, मनाली की ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
2 of 9
लाहौल के लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, घेपन पीक, शिकराअप की पहाडिय़ों सहित कुगती पास में हल्की बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी में सीजन की यह पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि जिला कुल्लू की उंची चोटियों पर बर्फ के फाहे देखने को मिले।
विज्ञापन
3 of 9
देर रात्रि हुई बारिश व पहाड़ों पर हुई हल्की बर्फबारी के बाद मौसम कूल-कूल हो गया है। रोहतांग दर्रे में दो इंच ताजा हिमपात के बाद सुबह वाहनों की आवाजाही बंद रही।
4 of 9
करीब 10:30 बजे के बाद मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली आने वाले वाहनों को छोड़ा गया। कोकसर में आधा इंच बर्फबारी से यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि लाहौल के रिहायशी इलाकों में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
5 of 9
कोकसर रेस्कयू टीम के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि कोकसर से मनाली की ओर तकरीबन 10:30 बजे वाहनों को छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण सुबह रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
6 of 9
उपमंडल भरमौर में स्थित धौलाधार की पहाड़ियों में एक से डेढ़ इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। जिससे ऊंची चोटियों पर काफी समय के बाद फिर से सफेद चादर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
7 of 9
धौलाधार पर्वत श्रृंखला के मणिमहेश कैलाश पर्वत सहित अन्य ऊंची चोटियों जैसे, जालसू पास, तालंग पास, इंद्रहार पास, चौबिया पास, काली छो पास, दराटी पास, साच पास, सिया जोत की पहाड़ियों पर चांदी बिखर गई है।
8 of 9
लाहौल व रोहतांग दर्रे में हुई हल्की बर्फबारी के कारण मनाली में इस बार व्हाइट क्रिसमस व न्यू ईयर की उम्मीद है। तीन माह से अधिक समय से जिला में सूखा पड़ा था।
लेकिन रविवार सुबह मनाली की उंची चोटियों पर बर्फ की हल्की चादर देखी गई। जिसको लेकर कुल्लू मनाली के पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद जग गई है कि क्रिसमस पर इस बार मनाली में बर्फबारी देखने को मिलेगी।