फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में हिमपात, 109 सड़कें बंद, बर्फ के गिरते फाहे देखकर झूम उठे सैलानी

Wed, 03 Feb 2021 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
हिमाचल में हिमपात - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में बुधवार को ताजा बर्फबारी होने से तीन नेशनल हाईवे सहित 109 सड़कें बंद हो गई हैं। रोहतांग, खड़ापत्थर, नारकंडा, कुफरी और धर्मशाला के त्रियुंड में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए पांच फरवरी तक फिर बंद हो गई है। राजधानी शिमला में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद एकाएक बदले मौसम से शहर में बारिश, ओलावृष्टि हुई। कुछ देर के लिए फाहे भी गिरे। आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। 
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
 बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है। इससे सैलानी सोलंगनाला तक ही गए। सैलानियों ने बर्फ के गिरते फाहों के बीच मस्ती की। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मनाली के मालरोड पर भी सैलानी ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए निकले। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।  रोहतांग दर्रे में 30 सेंटीमीटर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल व साउथ पोर्टल में 20 सेंटीमीटर, मढ़ी में 15 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 10 सेंटीमीटर, कोठी में 3 सेंटीमीटर, गुलाबा में 12 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
 इसके साथ मनाली ऊंची चोटियों भृगू झील, दशौहर झील, मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, मांग कोट, हनुमान टिब्बा, हामटा पास, मनाली पास, शलीण धार, पीर पंजाल और धौलाधार में ताजा हिमपात हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शिमला में बुधवार दोपहर बाद करीब 4 बजे रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरे और कुछ देर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। आसमान से गिरते बर्फ के फाहे देख सैलानियों ने रिज मैदान पर नाचना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कुफरी, नारकंडा में ताजा बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की संभावना है। बर्फबारी के बाद शहर के पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि बर्फबारी के बाद वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होगा जिससे पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मैक्लोडगंज के विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिसके कारण धर्मशाला के आसपास क्षेत्रों में सर्दी में इजाफा हो गया, दिन और रात के तापमान में भार गिरावट आ गई। जिलाभर में ठंड से बचने के लिए लोगों को दिन में ही गर्म कपड़े पहनने पड़े।  भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़, ओलावृष्टि होने और बिजली गरजने का येलो अलर्ट है। बुधवार को प्रदेश में बदले मौसम के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
 मनाली-लेह, आनी-कुल्लू और शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे बुधवार को बर्फबारी के चलते बंद रहे। लाहौल-स्पीति के कई संपर्क मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहा। परिवहन निगम की करीब 35 बसें जगह-जगह फंसी रहीं। भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में भी बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चांशल घाटी में बर्फबारी के बाद डोडरा क्वार सड़क यातायात के लिए फिर बंद हो गई है। आनी के जलोड़ी जोत में हिमपात से एनएच 305 बंद हो गया है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। मंडी जिले के शिकारी देवी, कमरूनाग और चौहारघाटी की ऊंची पर्वत शृंखलाओं में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश से शीतलहर बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें