फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बर्फ बनी मुसीबत: गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे सैलानी और स्थानीय लोग, कई घायल, देखें तस्वीरें

Mon, 07 Feb 2022 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 12
शिमला में बर्फ बनी मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़कों पर जमी बर्फ अब सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार सबुह लोग बर्फ पर गिरते-फिसलते अपने गंतव्य तक पहुंचे। राजधानी के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल(आईजीएमसी)  में आठ से ज्यादा लोग बर्फ पर फिसलने के बाद उपचार करवाने पहुंचे। बर्फबारी के चार दिन बाद भी राजधानी की कई सड़कों पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। वहीं, पैदल रास्तों का भी यही हाल है। सड़क-रास्तों पर जमा कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार, संजौली मार्ग पर कई स्थानों पर बर्फ की मोटी परत जमकर शीशा बन गई है। संजौली कॉलेज के नीचे, आईजीएमसी नाला, होटल ध्रुव और स्नो व्यू के पास सड़क पर फिसलन के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। बीते वर्ष भी शिमला में बर्फ पर फिसलकर गिरने से करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए थे, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बर्फ और रात को जमी कोहरे की मोटी परतों से फिसलन बहुत ज्यादा हो गई है।  
विज्ञापन

2 of 12
बर्फ में फिसलकर गिरी युवती। - फोटो : अमर उजाला
 प्रशासन ने लोगों और सैलानियों को आगाह किया कि सुबह के वक्त वाहनों में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। पैदल चलने पर भी सावधानी बरतें।  फिसलन और गिरने की संभावनाएं बनी रहेगी। शहर की सड़कों से बर्फ हटाई जा चुकी है लेकिन रात को कोहरा जमने की स्थिति में सुबह फिसलन की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

3 of 12
बर्फ में फंसी कार। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बर्फ के कारण शहर की पगोग सड़क पर एक कार फंस गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने कार को धक्का देकर निकाला। 

4 of 12
बर्फ पर फिसली युवती। - फोटो : अमर उजाला
विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार, संजौली मार्ग पर कई स्थानों पर बर्फ की मोटी परत जमकर शीशा बन गई है। संजौली कॉलेज के नीचे, आईजीएमसी नाला, होटल ध्रुव और स्नो व्यू के पास सड़क पर फिसलन के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 12
बर्फ पर फिसलन। - फोटो : अमर उजाला
शिमला प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि संजौली और विक्ट्री टनल के बीच कुछ जगहों पर सड़क पर भारी फिसलन है। सड़क पर रेत-मिट्टी डाली जा रही है लेकिन सुबह शाम के समय वाहन चलाना मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 12
बर्फ पर फिसलकर गिरा युवक। - फोटो : अमर उजाला
इन सड़कों पर जमा कोहरा
संजौली से आईजीएमसी सड़क
आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार सड़क
स्कैंडल प्वाइंट से तिब्बती मार्केट
लक्कड़ बाजार से आरकेएमवी कॉलेज
जाखू से जोधा निवास
विज्ञापन

7 of 12
बर्फ पर फिसलने से गिरा युवक। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारी बर्फबारी के चार दिन बाद भी शिमला जिले के ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। सोमवार को भी जिले के करीब 60 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाईं। 

8 of 12
सड़कों पर भारी फिसलन। - फोटो : अमर उजाला
निगम की 18 बसें भी अभी मुख्यालय नहीं लौट पाई हैं। सोमवार को एचआरटीसी ने शिमला चौपाल रूट पर बस सेवा बहाल कर दी। शिमला से दो बसें चौपाल भेजी गईं जबकि तीन बसें चौपाल से शिमला पहुंचीं। 

 

9 of 12
बर्फ बनी मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला
   शिमला से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए दिन के समय वाया नारकंडा बस सेवा बहाल कर दी गई लेकिन रात्रि बस सेवा फिलहाल वाया बसंतपुर जारी रहेगी। शिमला शहर के अधिकतर लोकल रूटों पर सोमवार को एचआरटीसी ने बस सेवा बहाल कर दी। ऑकलैंड टनल से रवाना होने वाली लोअर भौंट, डुम्मी, केल्टी, क्यारकोटी, पगोग रूटों पर बस सेवा प्रभावित है।

10 of 12
बर्फ में फिसलने से गिरा युवक। - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार सुबह ढली-संजौली बाईपास पर हैलीपोर्ट और चलौंठी के बीच सड़क पर जमे कोहरे पर गाड़ियां फिसलने से लंबा जाम लग गया।  सुबह करीब नौ से दोपहर 12 बजे तक लंबीधार से लक्कड़ बाजार बस स्टैंड तक करीब चार किलोमीटर के दायरे में वाहनों की कतारें लगी रहीं। 

11 of 12
बर्फ पर फिसलन। - फोटो : अमर उजाला
ढली से बाईपास होते हुए संजौली आ रही निजी बस हैलीपोर्ट के पास स्किड हो गई। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस को सड़क से हटाया गया लेकिन इसके बाद छोटे वाहन उतराई में स्किड होते रहे। 
विज्ञापन

12 of 12
बर्फ बनी मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि ढली-संजौली बाईपास पर जाम की सूचना मिलते ही तुरंत लोनिवि और पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। सड़क पर कोहरा जमने से समस्या पेश आई। लोनिवि ने सड़क पर रेत मिट्टी डाली जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें