फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सोलंगनाला की स्की ढलान पर्यटकों से गुलजार, बर्फ में कर रहे अठखेलियां

Sun, 02 Feb 2020 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले में दिसंबर और जनवरी माह में लगातार बर्फबारी होने से विश्व विख्यात पर्यटन स्थल सोलंगनाला में सैलानियों का मेला लग रहा है। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बर्फबारी से लकदक है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से गुलाबा को अभी नहीं खोला गया है। लेकिन सोलंगनाला की स्की ढलान पर्यटकों से गुलजार है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने रविवार को मौसम खुलने पर सोलंगनाला में जमकर मस्ती की। उन्होंने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके। पर्यटकों ने साहसिक गतिविधियों में स्कीइंग, स्नो स्कूटर तथा पैराग्लाइडिंग का भी आनंद उठाया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सैर सपाटे को पहुंचे दिल्ली के जिनेश, राघव और अतुल सेठी ने कहा कि वे दो दिन पहले ही मनाली पहुंचे थे। लेकिन जिस उम्मीद के साथ वह मनाली घूमने आए थे, वह पूरी हो गई। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बर्फ से लकदक सोलंगनाला में स्कीइंग के साथ स्नो स्कूटर व पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने बर्फ के बीच मस्ती के साथ फोटो भी लिए। उधर, मनाली में पर्यटन कारोबार में भी उछाल आया है। होटलों की आक्यूपेंसी 40 फीसदी के आसपास चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली में विंटर सीजन अच्छा चल रहा है। बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन को पंख लगा दिए हैं और होटलियरों ने भी राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि विंटर सीजन के साथ बर्फ की सफेद चांदी समर सीजन को भी गति देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें