शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार रात को हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 15.0, बिलासपुर में 14.8, कांगड़ा में 14.7, ऊना-पालमपुर में 14.0, सुंदरनगर में 13.8, नाहन में 12.5, चंबा-डलहौजी में 12.4, मंडी में 12.2, सोलन-भुंतर में 11.0, धर्मशाला में 10.2, मनाली में 6.4, कल्पा में 5.0 और केलांग में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।