पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की शुक्रवार को एक बार फिर मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे के गले मिले, फोटो खिंचवाए और बाद में वीरभद्र सिंह ने इसे अपने फेसबुक पर शेयर भी किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सुखराम-वीरभद्र
फोटो में दोनों गले मिलते नजर आ रहे हैं। फेसबुक पर अपने विचार साझा करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल की जनता उनके लिए सर्वोपरि है। कहा कि वे राष्ट्र, हिमाचल और पार्टी हितों के लिए सदैव बलिदान देते रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
सुखराम-वीरभद्र
- फोटो : social media
वीरभद्र सिंह ने पोस्ट में लिखा है कि उनके लिए राज्य के हित सबसे ऊपर हैं। कभी अवसरवादी राजनीति नहीं की। कहा कि वे अंतिम सांस तक कांग्रेस के सिपाही की तरह कार्य करते रहेंगे। इस फेसबुक पोस्ट के साथ साझा फोटो में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के साथ फोटो लेते दिख रहे हैं।
4 of 8
दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कुछ देर तक ताजा चुनावी हालातों पर चर्चा भी हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 8
उधर, वीरभद्र के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने दोनों नेताओं के गले मिलते हुए फोटो को अलग से पोस्ट कर स्माइली के साथ लिखा कि यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
शुक्रवार दोपहर पंडित सुखराम खुद वीरभद्र सिंह से मिलने उनके दिल्ली स्थित ग्रेटर कैलाश टू स्थित आवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार राजनीति में धुर विरोधी रहे दोनों नेता कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के बाद मिले। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना भी इस बात के संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
फाइल फोटो
एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के कहने पर सुखराम अपने पौत्र आश्रय के साथ वीरभद्र सिंह के दिल्ली आवास में मिलने गए। बीते दिन भी दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में वन टू वन बातचीत हुई।
मंडी सीट से सुखराम के पोते आश्रय शर्मा का कांग्र्रेस से टिकट पक्का माना जा रहा है। यह सीट वीरभद्र सिंह परिवार की परंपरागत सीट रही है। दोनों नेताओं में नजदीकियां विरोधियों को परेशान कर सकती हैं।